Hi Welcome You can highlight texts in any article and it becomes audio news that you can hear
  • Tue. Mar 3rd, 2026

'हमारे बच्चों को मारने वालों को सजा देंगे…', स्कूल पर हमले से तमतमाया ईरान

Byindianadmin

Mar 3, 2026

aajtak.in | नई दिल्ली | 02 मार्च 2026, 11:10 AM IST

US-Israel’s Iran Strikes LIVE Updates: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग जैसे हालात के असर में हैं. तीनों देशों की सेनाएं लामबंद हैं और हमले जारी हैं. ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई शहरों पर हमले किए हैं. वहीं, तमाम तरह के दावों के बाद ईरानी स्टेट मीडिया ने खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है.

US-Israel Iran Strike Latest News & LIVE Updates: अमेरिका और इज़रायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिससे मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन बढ़ गया, जो कई हफ़्तों से लड़ाई की कगार पर है. इज़रायल ने कहा कि US के नेतृत्व वाले ऑपरेशन ने पहले से हमले किए थे. US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक ‘बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन’ की पुष्टि की क्योंकि ईरान के कई हिस्सों में धमाके सुने गए. ईरान ने जवाबी हमले में ‘करारा’ जवाब देने का दावा करते हुए इजरायल और मिडिल ईस्ट में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. मिडिल ईस्ट के देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं, जबकि कई देशों ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें गैर-ज़रूरी मूवमेंट से बचने के लिए कहा गया है.

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को मारा जा चुका है. इस दावे के बाद ईरानी स्टेट मीडिया ने खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है. इस युद्ध में ईरान को यमन के हुती विद्रोहियों और लेबनान के हिजबुल्ला का समर्थन मिला है, जबकि इजरायल को अमेरिका का साथ मिल रहा है. 

ईरान ने कहा है कि वह अपनी रक्षा करेगा और लड़ता रहेगा. वहीं, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि अगर अभी ईरान को नहीं रोका गया तो वह अजेय हो जाएगा. मौजूदा वक्त में मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है.

मौजूदा घटनाक्रम ऐसे वक्त हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक वार्ताओं की चर्चा थी. गुरुवार को जिनेवा में दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई थी और आज नए दौर की बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन इजरायल की सैन्य कार्रवाई ने इस कूटनीतिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ईरान को ‘बहुत कठिन’ और ‘बहुत खतरनाक’ बताया था. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बढ़ते खतरे के मद्देनजर इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति दी थी.

ईरान-इजरायल संघर्ष से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए LIVE ब्लॉग के साथ बने रहें…

9:39 PM (कल)

US Israel Attack on Iran: आतंकी शासन को जड़ से कुचलने का वादा था और हम करेंगे- नेतन्याहू

Posted by :- deepak mishra

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने X पर पोस्ट किया, ‘मैंने अभी-अभी रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ और मोसाद चीफ के साथ बैठक समाप्त की है. मैंने अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए हैं. कल हमने तानाशाह खामेनेई को खत्म कर दिया. इसके साथ-साथ इस्लामी शासन के दर्जनों शीर्ष दमनकारी चेहरों को भी समाप्त किया गया. हमारी सेनाएं अब तेहरान के दिल पर और अधिक तीव्रता के साथ प्रहार कर रही हैं, और आने वाले दिनों में यह और भी मजबूत होगा. ये दर्दनाक दिन हैं. कल यहां तेल अवीव में और अब बेत शेमेश में हमने अपने प्रिय लोगों को खोया है. मेरा दिल शोकाकुल परिवारों के साथ है, और आप सभी इजरायल के नागरिकों की ओर से मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हम एक ऐसे अभियान में हैं जिसमें अपने अस्तित्व और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम आईडीएफ की पूरी ताकत झोंक रहे हैं. साथ ही, इस अभियान में हमें अमेरिका का समर्थन भी प्राप्त है. अमेरिका के राष्ट्रपति और मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप, और अमेरिकी सेना का. यह संयुक्त शक्ति हमें वह करने में सक्षम बनाती है जिसकी मैंने 40 वर्षों से कामना की थी. आतंकी शासन को जड़ से कुचलना. यही मैंने वादा किया था और यही हम करेंगे.’

9:04 PM (कल)

इजरायल: बेत शेमेश में रिहायशी इमारत पर मिसाइल हमला, 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Posted by :- Yogesh

इजरायल के यरुशलम से करीब 35 किलोमीटर दूर बेत शेमेश शहर में एक रिहायशी इमारत पर सीधे मिसाइल हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. राहत सेवाओं के मुताबिक, शनिवार से ईरानी हमलों में इजरायल में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर कम से कम नौ हो गई है. मिसाइल रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे एक सार्वजनिक बम शेल्टर और आसपास के घरों को भारी नुकसान पहुंचा. दो लोग, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है, गंभीर हालत में हैं, जबकि कम से कम 20 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. इनमें चार साल का एक बच्चा भी शामिल है, जिसे चोटें आई हैं.

8:43 PM (कल)

US Attacks Iran: अमेरिका ने ईरान के अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों पर गिराए बम

Posted by :- deepak mishra

अमेरिका ने ईरान के अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिका के चार बी-2 बम वर्षक विमानों ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 2000 पाउंड वजन वाले दर्जनों बंकर-बर्स्टर्स बम गिराए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड एक बयान में कहा, ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत कार्रवाई के दौरान अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए हैं, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कई अन्य कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद ड्यूटी पर लौटाया जा रहा है.’ अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने बताया कि बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान जारी हैं और जवाबी कार्रवाई अब भी चल रही है. 

7:33 PM (2 दिन पहले)

Iran Missile Attack: अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला- ईरानी मीडिया

Posted by :- deepak mishra

ईरानी मीडिया का दावा है कि अमेरिकी नौसेना के अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है. अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत (USS Abraham Lincoln) अमेरिकी नौसेना का एक परमाणु-संचालित विमानवाहक युद्धपोत है. यह इसका नाम अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के नाम पर रखा गया है. यह पोत दर्जनों लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को तैनात करने में सक्षम है, लंबी अवधि तक समुद्र में ऑपरेशन कर सकता है और अमेरिका की समुद्री शक्ति व सैन्य उपस्थिति का अहम प्रतीक माना जाता है.

7:28 PM (2 दिन पहले)

Iran Crisis: ईरानी राष्ट्रपति ने खामेनेई की मौत को बताया शहादत, हमले जारी रखने की कही बात

Posted by :- deepak mishra

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान दुश्मन के सैन्य ठिकानों पर अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा. उन्होंने हमलों को और तेज करने की बात कही. पेजेशकियान ने स्पष्ट किया कि ईरान मजबूती से खड़ा रहेगा और अपने नेतृत्व द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा. उन्होंने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत को शहादत करार देते हुए कहा कि यह वर्षों के बलिदान की परिणति है. उन्होंने इसे ईरान को कमजोर करने वाली नहीं, बल्कि देश के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाली घटना बताया.

6:54 PM (2 दिन पहले)

Iran Missile Attack on Israel: ईरानी मिसाइल हमले में 8 इजरायली नागरिकों की मौत

Posted by :- deepak mishra

इजरायल की आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा मैगन डेविड एडोम (MDA) ने रविवार को बताया कि बेत शेमेश शहर पर ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम आठ नागरिक मारे गए. वहीं कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. बता दें कि ईरान मिडिल ईस्ट के देशों में स्थि​त अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल हमलों के जरिए​ निशाना बना रहा है.

6:33 PM (2 दिन पहले)

Iran Missile Attack on Israel: ईरानी मिसाइल हमलें में 20 इजरायली घायल, 4 की हालत गंभीर

Posted by :- deepak mishra

इजरायल के बेत शेमेश में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर या नाजुक बताई जा रही है. इजरायल की आपातकालीन एंबुलेंस सेवा मैगन डेविड एडोम (MDA) के अनुसार, 17 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. इनमें दो की हालत गंभीर, एक मध्यम रूप से घायल और 14 लोगों की हालत स्थिर बताई गई है. गंभीर रूप से घायलों में एक 10 वर्षीय बच्ची भी शामिल है. एमडीए ने बताया कि दो अन्य घायलों का इलाज घटनास्थल पर ही किया जा रहा है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

6:19 PM (2 दिन पहले)

Iran US Tension: सऊदी अरब ने ईरान के राजदूत को तलब कर विरोध जताया

Posted by :- Yogesh

सऊदी अरब ने ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद ईरान के राजदूत को तलब किया और गंभीर रूप से विरोध दर्ज कराया. अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने कई खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया था जिनमें सऊदी अरब भी शामिल है.

6:05 PM (2 दिन पहले)

Iran attack on Kuwait: कुवैत ने 97 ईरानी मिसाइलों और 283 ड्रोन को किया डिटेक्ट

Posted by :- Yogesh

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने 97 ईरानी मिसाइलों और 283 ड्रोन की गतिविधि का पता लगाया. मंत्रालय के मुताबिक, इन हालात में कुवैती सेना ने तय नियमों के तहत जवाबी कार्रवाई की और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी.

6:03 PM (2 दिन पहले)

Iran Israel War: अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 10 उड़ानें रद्द

Posted by :- Yogesh

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद मध्य पूर्व में एयरस्पेस बंद होने का असर भारत में भी दिखा है. रविवार को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुल 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं. इनमें कतर एयरवेज की दो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार, स्पाइसजेट की दो और इंडिगो की दो उड़ानें शामिल हैं, जो दुबई, शारजाह और दोहा रूट पर संचालित होती थीं.

6:02 PM (2 दिन पहले)

Iran US War: ‘…भूलेगा नहीं ईरान’, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दी चेतावनी

Posted by :- Yogesh

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, ‘इस्लामी क्रांति के नेता की शहादत आने वाले कई वर्षों तक ईरानी राष्ट्र की याद में बनी रहेगी. अपराधियों का यह कृत्य और ईरान के प्रियजनों की शहादत इस्लामी गणराज्य की सरकार के अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती.’ उन्होंने दोहराया कि सरकार ईरान की गरिमा, स्वतंत्रता और गौरव के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी.

5:59 PM (2 दिन पहले)

US Iran Conflict: ‘दुख की घड़ी में पाकिस्तान ईरान के साथ खड़ा है’, बोले PAK पीएम शहबाज

Posted by :- Yogesh

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि ‘पाकिस्तान सरकार और वहां के लोग इस दुख की घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़े हैं और अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन पर चिंता जताते हुए कहा कि यह पुरानी परंपरा रही है कि किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

5:44 PM (2 दिन पहले)

Iran Crisis Latest Update: ईरान ने तीन सदस्यीय अंतरिम नेतृत्व परिषद का गठन किया

Posted by :- deepak mishra

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई और गार्डियन काउंसिल के विधि विशेषज्ञ अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को तीन सदस्यीय अंतरिम नेतृत्व परिषद में सेवा देने के लिए नियुक्त किया गया है. यह परिषद स्थायी सर्वोच्च नेता की नियुक्ति होने तक उनके कर्तव्यों का निर्वहन करेगा.

4:25 PM (2 दिन पहले)

Iran War Live: एक संप्रभु देश के नेता की हत्या और सत्ता परिवर्तन के लिए उकसाना अस्वीकार्य- चीन

Posted by :- deepak mishra

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की. चीन की न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक वांग यी ने कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले अस्वीकार्य हैं. वांग यी ने कहा कि चीन का रुख सैन्य कार्रवाई की तत्काल समाप्ति है. चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि बीजिंग का रुख संवाद और बातचीत की ओर लौटना और एकतरफा कार्रवाइयों का संयुक्त विरोध करना है. वांग यी ने कहा कि एक संप्रभु नेता की खुलेआम हत्या और सत्ता परिवर्तन के लिए उकसाना अस्वीकार्य है.
 

4:07 PM (2 दिन पहले)

US Israel Strike on Iran News: भारतीय नाविकों और मैरीटाइम सेक्टर के लिए एडवाइजरी जारी

Posted by :- deepak mishra

ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए भारतीय नाविकों और मैरीटाइम सेक्टर से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है. नौवहन महानिदेशालय (Directorate General of Shipping) ने भारतीय नाविकों को सतर्क रहने, विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने और इस क्षेत्र में परिचालन के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है. साथ ही, स्टेकहोल्डर्स से अनुरोध किया गया है कि वे भारतीय क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और स्थिति पर करीबी नजर रखें व इससे संबंधित आवश्यक जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज के साथ साझा करें.

3:50 PM (2 दिन पहले)

Iran War News: पुतिन ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक

Posted by :- deepak mishra

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि खामेनेई की हत्या करने वालों ने मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का उल्लंघन किया है.

3:28 PM (2 दिन पहले)

Israel Iran War Live: इजरायल ने 40 ईरानी सैन्य कमांडर्स को मारने का किया दावा

Posted by :- deepak mishra

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध और तेज हो गया है. तेहरान में इजरायल की बमबारी जारी है. इजरायल ने ईरान के 40 बड़े सैन्य कमांडर्स को मार गिराने का दावा किया है. कुछ देर पहले, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी तेहरान के दो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ईरानी राजधानी में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई. पूर्वी तेहरान के एक सूत्र ने बताया कि धमाके कल से भी ज्यादा भयानक थे और साथ ही कहा, ‘मेरा पूरा कमरा हिल रहा था.’ ईरानी मीडिया ने भी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में हुए धमाकों की खबर दी है.

2:58 PM (2 दिन पहले)

US Israel Strike Iran News: ‘जंग के वक्त देश का प्रशासन बिना किसी रुकावट के चलता रहे’, ईरान के वाइस प्रेसिडेंट

Posted by :- Sakib

सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के वाइस प्रेसिडेंट अली आरिफ ने मंत्रियों और गवर्नरों को यह पक्का करने का आदेश दिया है कि जंग के वक्त देश का प्रशासन बिना किसी रुकावट के चलता रहे. यह निर्देश चल रहे मिलिट्री टकराव और राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच बिना रुकावट के शासन और सार्वजनिक सेवाओं की ज़रूरत पर ज़ोर देता है.

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव का असर: UAE में स्कूल-कॉलेज 3 दिन बंद, ऑनलाइन पढ़ाई का ऐलान

2:46 PM (2 दिन पहले)

US Israel Strike Iran News: IDF ने तेहरान में बड़े पैमाने पर एयर फ़ोर्स के हमलों का जारी किया फुटेज

Posted by :- Sakib

इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने कहा कि उसने तेहरान में इज़रायली एयर फ़ोर्स के बड़े पैमाने पर हमलों का फुटेज जारी किया है. बयान के मुताबिक, वीडियो में कुछ मिनट पहले राजधानी में ईरानी आतंकी शासन के हेडक्वार्टर पर किया गया हमला दिखाया गया है.
 

2:43 PM (2 दिन पहले)

US Israel Iran War: अबू धाबी के एतिहाद टावर्स पर ड्रोन का मलबा, महिला और बच्चे को आईं चोटें

Posted by :- Sakib

अबू धाबी सरकार के मीडिया ने कहा कि एक इंटरसेप्टेड ड्रोन का मलबा अबू धाबी के एतिहाद टावर्स पर गिरने से एक महिला और एक बच्चे को मामूली चोटें आईं. अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि एयर डिफेंस के इंटरसेप्शन के बाद चोटें आईं, लेकिन अभी और कोई जानकारी नहीं है.

2:39 PM (2 दिन पहले)

ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्पलेक्स पर हमला

Posted by :- Darakhshan

इजरायल ने तेहरान में एक के बाद एक धमाके किए हैं. ईरान के ब्रॉडकास्टिंग कॉम्पलेक्स पर इजरायल ने बम गिराया है, जिसके बाद पूरे आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला.

2:30 PM (2 दिन पहले)

US Israel Strike Iran News: तेहरान में तेज हुए इजरायली हमले 

Posted by :- Sakib

ईरान की सरकारी IRNA न्यूज़ एजेंसी ने तेहरान में मिसाइल और हवाई हमलों की वजह से हुए ‘भयानक धमाकों’ की खबर दी है, जिसमें सैय्यद खानदान और कसर चौराहों के आसपास, साथ ही वनक स्क्वायर और मोताहारी स्ट्रीट भी शामिल हैं.

ये खबरें इज़राइली सेना के इस ऐलान के कुछ ही समय बाद आई हैं कि उसने ‘राजधानी के बीचों-बीच’ पर एक बड़ा हवाई हमला किया है और जानकारी का इंतज़ार है.

2:18 PM (2 दिन पहले)

US Israel Strike Iran News: इजरायली हमले में ईरानी पुलिस इंटेलिजेंस चीफ की मौत

Posted by :- Sakib

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरयाल के द्वारा किए गए हमले में ईरान के पुलिस इंटेलिजेंस चीफ की हत्या कर दी गई है.
 

2:13 PM (2 दिन पहले)

US Israel Strike Iran News: ‘आपकी लड़ाई आपके पड़ोसियों से नहीं है’, ईरान से बोला UAE 

Posted by :- Sakib

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच UAE प्रेसिडेंट के एक सलाहकार ने ईरान से कहा है कि उसकी लड़ाई उसके पड़ोसियों से नहीं है.
 

2:06 PM (2 दिन पहले)

Middle East News: तेहरान की तरफ इजरायल ने फिर से शुरू की बमबारी 

Posted by :- Sakib

इज़रायली सेना का कहना है कि उसने अब तेहरान के बीचों-बीच हमलों की एक बड़ी लहर शुरू कर दी है.
 

1:59 PM (2 दिन पहले)

Khamenei News LIVE Updates: ‘ईरान पर ट्रंप-इज़राइल के हमले पूरी तरह से निंदनीय…’, बोले असदुद्दीन ओवैसी

Posted by :- Sakib

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका और इजरायल की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ईरान पर ट्रंप-इज़राइल के हमले पूरी तरह से निंदनीय हैं. यह तब हुआ, जब जिनेवा में ईरान-US बातचीत चल रही थी. पूरे ईरान में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें 108 लोग तब मारे गए जब लड़कियों के स्कूल पर हमला हुआ. अयातुल्ला खामेनेई की हत्या एक गलत और गैर-कानूनी काम है. मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईरान पर ये हमले जल्द से जल्द बंद होने चाहिए, नहीं तो पूरा इलाका अस्थिरता में फंस जाएगा. हमें याद रखना चाहिए कि इस इलाके में 10 मिलियन भारतीय काम करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि ईरान पर इज़राइल का हमला और अफ़गानिस्तान पर पाकिस्तान का हमला हमें दिखाता है कि इज़राइल और पाकिस्तान अपने-अपने पड़ोस में हमला करने वाली और शरारत करने वाली ताकतें हैं.

ओवैसी ने इस पोस्ट में कुछ शेर भी लिखे…

मौत की लेकिन दिल-ए-दाना को कुछ परवा नहीं
शब की खामोशी में जुज़ हंगामा-ए-फर्दा नहीं

मौत को समझे हैं ग़ाफ़िल इख़्तियार-ए-ज़िंदगी
है ये शाम-ए-ज़िंदगी सुबह-ए-दवाम-ए-ज़िंदगी

Trump-Israel’s attacks on Iran are absolutely condemnable. This, especially when Iran-US talks were going on in Geneva. More than 200 people have been killed across Iran, including 108 who were killed when strikes hit a girls’ school. Ayatollah Khamenei’s assassination is an…

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) March 1, 2026

1:50 PM (2 दिन पहले)

Khamenei News LIVE Updates: ‘तथाकथित नेताओं ने सॉवरेन देश के लीडरशिप की हत्या…’, खामेनेई की मौत पर प्रियंका गांधी

Posted by :- Sakib

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने खामेनेई की मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में इसे हत्या बताते हुए निंदा की है. उन्होंने लिखा, “डेमोक्रेटिक दुनिया के तथाकथित नेताओं द्वारा एक सॉवरेन देश के लीडरशिप की टारगेटेड हत्या और बहुत सारे बेगुनाह लोगों की हत्या घिनौनी है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए, चाहे इसका कारण कुछ भी बताया गया हो. यह दुख की बात है कि अब कई देश लड़ाई में घसीटे जा रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया को शांति चाहिए, और फालतू की लड़ाइयों की नहीं। जो लोग इसकी ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें महात्मा गांधी की बातें याद रखनी चाहिए: आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।

प्रियंका गांधी ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि इज़राइल के प्रधानमंत्री और प्रेसिडेंट ट्रंप के सामने झुकने के बाद, हमारे प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे.”

The targetted assassination of the leadership of a sovereign nation by the so called leaders of the democratic world and the killing of multitudes of innocent people is despicable and deserves strong condemnation, no matter what the proclaimed reason for it is.

It is tragic that…

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 1, 2026

1:28 PM (2 दिन पहले)

US Israel Strike Iran News: ईरान ने फारस की खाड़ी का रोका रास्ता

Posted by :- Sakib

ईरान के सीनियर अधिकारी और ‘एक्सपीडिएंसी डिस्र्नमेंट काउंसिल’ के सदस्य मोहसिन रेज़ई ने एक मार्च 2026 को होरमुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी जहाजों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य हमले और सर्वोच्च नेता अली ख़ामनेई की मौत के बाद यह फैसला लिया गया है. यह रणनीतिक जलमार्ग वैश्विक तेल व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से जारी इन चेतावनियों ने खाड़ी क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी है. अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियां और व्यापारिक घराने अब इस मार्ग पर जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्रैश होकर सब्जी-फल के मार्केट में गिरा ईरानी सेना का हेलिकॉप्टर, 4 लोगों की मौत

1:25 PM (2 दिन पहले)

Middle East News LIVE: ओमान के बंदरगाह पर ड्रोन से हमला

Posted by :- Sakib

मिडिल ईस्ट में मची गहमागहमी के बीच ओमान में भी हमले की जानकारी सामने आई है. देश के दुक़म कमर्शियल पोर्ट पर दो ड्रोन से हमले का मामला सामने आया है. स्टेट मीडिया ने यह जानकारी दी है.
 

1:06 PM (2 दिन पहले)

US Israel Iran War: ईरान पर गिराए गए 1,200 से ज्यादा हथियार, एक स्कूल में भी हमला

Posted by :- Sakib

इज़रायल की एयर फ़ोर्स ने कहा कि उसने अमेरिका के साथ मिलकर पिछले एक दिन में ईरान पर 1,200 से ज़्यादा हथियार गिराए हैं. जिन जगहों पर हमला हुआ, उनमें दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के शहर मिनाब में लड़कियों का एक एलिमेंट्री स्कूल भी शामिल है, जहां करीब 148 लोगों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की खबर है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि स्कूल पर हुए हमले में ‘दर्जनों मासूम बच्चे’ मारे गए और चेतावनी दी कि हमले का जवाब दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: युद्धपोत से दागी मिसाइलें और ईरान में मची तबाही… सेंट्रल कमांड ने Videos में दिखा दिया हमले का सच

12:57 PM (2 दिन पहले)

Israel Iran Attack: ईरानी मिसाइल लॉन्च का पता लगने के बाद पूरे इजरायल में अलर्ट 

Posted by :- Sakib

इज़रायली सेना ने कहा कि उसने ईरान से मिसाइल लॉन्च का पता लगाया है और देश भर के कई इलाकों में अलर्ट एक्टिवेट कर दिए हैं. एक बयान में, सेना ने कहा कि एयर फ़ोर्स मिसाइलों को रोकने और खतरे को खत्म करने के लिए जहां भी ज़रूरी हो, हमले करने के लिए काम कर रही है. 

12:42 PM (2 दिन पहले)

Middle East News: कतर इंडस्ट्रियल ज़ोन में मिसाइल का मलबा गिरने से लगी आग

Posted by :- Sakib

कतर के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मिसाइल को रोकते वक्त मलबा गिरने के बाद इंडस्ट्रियल ज़ोन में आग लग गई. आग पर काबू पाया जा रहा है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: US कांसुलेट के गेट तोड़े, आग लगाई… ईरान पर हमले के विरोध में पाकिस्तान के कराची में भयंकर उपद्रव

12:26 PM (2 दिन पहले)

Khamenei Death News: खामेनेई की मौत के खिलाफ पाकिस्तान में बवाल, US कॉन्सुलेट में तोड़-फोड़

Posted by :- Sakib

अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान के कराची में बवाल मच गया है. ईरान पर हमले का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के कराची में US कॉन्सुलेट के एंट्रेंस एरिया में धावा बोल दिया है. इस दौरान तोड़-फोड़ और आगजनी भी खबरें आ रही हैं.
 

12:24 PM (2 दिन पहले)

Khamenei Death News LIVE: खामेनेई की मौत पर इराक में तीन दिन का शोक

Posted by :- Sakib

स्टेट न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक ने खामेनेई की हत्या के बाद पूरे इराक में तीन दिन के सार्वजनिक शोक का ऐलान किया है.

12:16 PM (2 दिन पहले)

Iran News: तेहरान में कई ज़ोरदार धमाके सुने गए

Posted by :- Sakib

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के US और इज़राइली बेस पर हमला करने के बाद तेहरान में कई ज़ोरदार धमाके सुने गए.

यह भी पढ़ें: 200 फाइटर जेट्स, 500 टारगेट… अमेरिका-इजरायल ने ऐसे दिया ‘मिशन खामेनेई’ को अंजाम

12:14 PM (2 दिन पहले)

Middle East Conflict: ईरानी सेना के चीफ-ऑफ-स्टाफ की मौत

Posted by :- Sakib

अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच एक और बड़े लीडर की मौत की जानकारी सामने आई है. Iran TV की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसावी मारे गए.

11:42 AM (2 दिन पहले)

Khamenei Death News: इज़रायल के डिफेंस मिनिस्टर ने खामेनेई की हत्या पर मनाया जश्न 

Posted by :- Sakib

इज़रायल के डिफेंस मिनिस्टर इज़राइल कैट्ज़ ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या करने वाले हमलों के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और देश की सेना को बधाई दी है. कैट्ज़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जिसने इज़रायल को खत्म करने का काम किया, वह खत्म हो गया है इंसाफ हुआ है और बुराई की धुरी को करारा झटका लगा है.” उन्होंने आगे कहा कि इज़रायल पूरी ताकत से काम करना जारी रखेगा.

11:22 AM (2 दिन पहले)

खामेनेई की मौत की खबर के बाद कश्मीर में सड़कों पर उतरे लोग

Posted by :- Anurag

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबरों के बाद कश्मीर घाटी में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने अमेरिकी और इजरायल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें – खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन… सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, लगाए नारे

 

फोटो क्रेडिट: पीटीआई 

11:19 AM (2 दिन पहले)

अबू धाबी से कनेक्टिविटी रुकी, एतिहाद ने सभी इनबाउंड-आउटबाउंड फ्लाइट्स रोकीं

Posted by :- Anurag

एतिहाद एयरवेज़ ने ऐलान किया है कि अबू धाबी के लिए और वहां से सभी उड़ानें 2 मार्च को यूएई समयानुसार 02:00 बजे तक निलंबित रहेंगी. यह अचानक लिया गया कदम एयरलाइन्स ने अपनी सुरक्षा और संचालन की वजहों से किया है. यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच करें और आवश्यक जानकारी के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करें.

इनपुट: रॉयटर्स

11:13 AM (2 दिन पहले)

Iran mourns Khamenei Death: तेहरान में खामेनेई की मौत पर भीड़ इमाम रज़ा के मजार पर जुटी

Posted by :- Anurag

ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर माशहद में इमाम रजा (अ.स.) के पवित्र दरगाह पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए ताकि वे ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनई के निधन पर शोक मना सकें. आयातुल्लाह खामेनई की मौत से पूरे देश में गहरा सदमा हुआ है, क्योंकि वे पिछले दशकों से ईरान की राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व में एक केंद्रीय हस्ती रहे हैं.

#WATCH | Iran: People gather at the shrine of Imam Reza (PBUH) in the northeastern city of Mashhad to mourn the death of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei

(Video source: Islamic Republic of Iran Broadcasting) pic.twitter.com/DC9RrbkAY5

— ANI (@ANI) March 1, 2026

11:11 AM (2 दिन पहले)

Trump warns Iran: राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी

Posted by :- Anurag

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को नई धमकी दी गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान कुछ करता है तो ऐसा मजा चखाएंगे कि वो सोच भी नहीं सकते.

10:54 AM (2 दिन पहले)

भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए MEA ने जारी किए निर्देश

Posted by :- Anurag

विदेश मंत्रालय ने भारत में मौजूद सभी विदेशी नागरिकों के लिए अहम सलाह जारी की है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जिन विदेशी नागरिकों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी है या जिनकी वापसी में देरी हो रही है और जिन्हें वीजा विस्तार या अपने प्रवास को नियमित कराने की आवश्यकता है, वे अपने नजदीकी फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस यानी FRRO से संपर्क करें.

All foreign nationals in India, who have had to change their travel plans due to the ongoing developments in the West Asia region and need assistance with extension of their visa or to regularize their stay, are requested to contact the nearest Foreigners Regional Registration… pic.twitter.com/77KhoVPMgR

— ANI (@ANI) March 1, 2026

10:48 AM (2 दिन पहले)

Israel Iran Attack LIVE: ‘घटनाक्रम को लेकर बहुत चिंतित हूं…’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद CM उमर अब्दुल्लाह का पोस्ट

Posted by :- Sakib

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं ईरान में हो रहे घटनाक्रम को लेकर बहुत चिंतित हूं, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या भी शामिल है. मैं सभी समुदायों से अपील करता हूं कि वे शांत रहें, शांति बनाए रखें और ऐसे किसी भी काम से बचें जिससे तनाव या अशांति हो.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें यह भी पक्का करना चाहिए कि जम्मू और कश्मीर में जो लोग दुख मना रहे हैं, उन्हें शांति से दुख मनाने दिया जाए. पुलिस और प्रशासन को बहुत संयम बरतना चाहिए और बल या रोक लगाने वाले तरीकों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.” 

उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर सरकार, ईरान में अभी जम्मू और कश्मीर के रहने वालों, जिसमें छात्र भी शामिल हैं, उनकी सुरक्षा और भलाई पक्का करने के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है.

10:25 AM (2 दिन पहले)

Ali Khamenei Death: लखनऊ में तीन दिन के शोक की अपील, छोटा इमामबाड़ा में होगी शोकसभा 

Posted by :- Sakib

आयतुल्ला अली ख़ामेनई की मौत के बाद लखनऊ में शिया समुदाय ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है. मौलाना कल्बे जवाद ने इस संबंध में अपील जारी की है. शहर के दुकानदारों और व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा गया है. सभी घरों और इमामबाड़ों पर काले परचम लगाए जाएंगे. आज रात 8 बजे छोटा इमामबाड़ा में एक शोकसभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा. यह शोक पूरे मुल्क में एक साथ आयोजित करने की अपील की गई है और इंसानियत पसंद लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

(इनपुट- आशीष श्रीवास्तव)

10:21 AM (2 दिन पहले)

Iran-Israel War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान में US के खिलाफ प्रोटेस्ट

Posted by :- Sakib

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे ईरान में अलग-अलग भावनाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इस खबर का खुलकर जश्न मनाया, तो कुछ लोग उनके लिए दुख जताने के लिए इकट्ठा हुए और ‘अमेरिका की मौत’ और ‘इज़रायल की मौत’ जैसे नारे लगाए.

10:18 AM (2 दिन पहले)

Israel-Iran Conflict: इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर ईरान का अटैक

Posted by :- Sakib

सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पहली बार ईरान ने हमले शुरू किए हैं. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर ईरान ने अटैक किया है, जिसके बाद धुआं उठता नजर आया है.

10:06 AM (2 दिन पहले)

Iran-Israel and US Conflict: दुबई में जोरदार धमाके की आवाजें

Posted by :- Sakib

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में कई ज़ोरदार धमाके सुने गए हैं. इसके साथ ही कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की जानकारी सामने आ रही है.

9:49 AM (2 दिन पहले)

Khamenei Death News: भारत में खामेनेई की हत्या के खिलाफ प्रोटेस्ट

Posted by :- Sakib

श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया. अयातुल्ला खामेनेई इजरायल और US के हमलों में मारे गए थे.

#WATCH | Jammu and Kashmir: Kashmiri Shia Muslims in Srinagar stage a demonstration at Lal Chowk against the killing of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/cGp6XkhFOe

— ANI (@ANI) March 1, 2026

9:48 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike Iran: खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली स्थित एंबेसी झुकाया झंडा

Posted by :- Sakib

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में ईरानी एंबेसी ने अपना झंडा आधा झुका दिया है.

#WATCH | The Iranian Embassy in Delhi has lowered its flag to half-mast following the death of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei

He has been killed in Israeli and US strikes. pic.twitter.com/zWwDQI8dSj

— ANI (@ANI) March 1, 2026

9:21 AM (2 दिन पहले)

Khamenei Death News: खामेनेई की मौत पर ईरान में मातम, शोक मना रहे लोग

Posted by :- Sakib

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद मातम जैसे हालात हैं. लोग जगह-जगह शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं. Press TV की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर में लोग अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं.

9:17 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike News: ईरान के प्रेसिडेंट सहित 3 मेंबर वाली लीडरशिप काउंसिल देश में बदलाव को करेंगे लीड 

Posted by :- Sakib

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि एक टेम्पररी लीडरशिप काउंसिल, जिसमें प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन, ज्यूडिशियरी के हेड और पावरफुल गार्डियन काउंसिल के एक ज्यूरिस्ट शामिल हैं, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद बदलाव को मैनेज करेगी.

ईरान के संविधान के तहत, लीडरशिप एक्सपर्ट्स की असेंबली को जल्द से जल्द खामेनेई का वारिस अपॉइंट करने का काम सौंपा गया है. 

9:01 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike Iran: अमेरिकी बेस पर इराकी फोर्स का अटैक

Posted by :- Sakib

रिपोर्ट के मुताबिक, इराक की रेजिस्टेंस फोर्स ने इराकी कुर्दिस्तान में US बेस पर हमले शुरू कर दिए हैं. एरबिल को टारगेट किया गया है.

iraq

Pre​ss TV की रिपोर्ट के मुताबिक, इराक के इरबिल में स्थित यूएस बेस पर हमला हुआ है. 

यह भी पढ़ें: ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

9:00 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike Iran: खामेनेई की मौत के बाद नए सुप्रीम लीडर की बयान

Posted by :- Sakib

मरहूम सुप्रीम लीडर खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है. मोजतबा को लंबे वक्त से सरकार के पीछे की शैडो पावर माना जाता रहा है, जो IRGC के ज़रूरी अपॉइंटमेंट्स को कंट्रोल करते थे, इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स की देखरेख करते थे और अपने पिता के करीबी लोगों को मैनेज करते थे.

khamenei

(इनपुट- प्रणय उपाध्याय)

यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत की खबर देते ही फफक-फफककर रो पड़ा TV एंकर, देखें VIDEO

8:55 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike News: खामेनेई के अलावा इजरायली हमले में मारे गए कई अधिकारी

Posted by :- Sakib

ईरान पर US-इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ कई टॉप ऑफिसर भी मारे गए हैं. IRGC चीफ मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और अयातुल्ला खामेनेई के सीनियर सलाहकार अली शमखानी मारे गए हैं. 

8:46 AM (2 दिन पहले)

US Israel Joint strike: मौत के वक्त क्या कर रहे थे खामेनेई?

Posted by :- Sakib

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार सुबह उनके ऑफिस में उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे.

ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि कंपाउंड में खामेनेई की मौत ने उन दावों को गलत साबित कर दिया है कि वह छिपे हुए थे. 

यह भी पढ़ें: ईरान के तेहरान में खामनेई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

8:44 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike Iran: ईरान के प्रेस टीवी ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक

Posted by :- Sakib

ईरान के प्रेस टीवी ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताते हुए अपने X हैंडल पर अपना लोगो ब्लैक आउट कर दिया है.

8:20 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike News: ईरान के नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान

Posted by :- Sakib

ईरान के नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान हो चुका है. ईरानी मीडिया डेली ईरान न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है.

8:07 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike News: यूएस-इजरायल के ठिकानों पर होगा ‘सबसे तेज’ हमला: IRGC 

Posted by :- Sakib

ईरानी स्टेट मीडिया के मुताबिक, ईरान के IRGC का कहना है कि इज़रायल और अमेरिकी ठिकानों पर ‘सबसे तेज़’ हमला कुछ ही देर में शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: छात्र, रिश्तेदार और इस्लामिक स्कॉलर… ईरान के कुम शहर में फंसे बाराबंकी के लोग, परिजन बोले- सरकार मदद करे

7:50 AM (2 दिन पहले)

US Israel strike News: भारत ने रद्द की मिडिल ईस्ट की सैकड़ों फ़्लाइट्स

Posted by :- Sakib

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ US के हमलों और मिडिल ईस्ट में US बेस पर तेहरान के जवाबी हमलों के बाद शनिवार को 410 फ़्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. रविवार को भी रुकावट जारी रहने की उम्मीद है, और 444 और फ़्लाइट्स कैंसिल होने की संभावना है.

इस बढ़ते तनाव से मिडिल ईस्ट में एयर ट्रैफ़िक पर बहुत बुरा असर पड़ा है. एयर इंडिया और इंडिगो समेत भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने मिडिल ईस्ट की जगहों के लिए सभी फ़्लाइट्स सस्पेंड करने का ऐलान किया. यह फ़ैसला तब आया, जब तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट को रीजनल एयरस्पेस बंद होने के बाद बीच हवा में ही वापस लौटना पड़ा.

यह भी पढ़ें: ‘हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया’, ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि

7:34 AM (2 दिन पहले)

US Israel Attack Iran: ईरान का अगला सुप्रीम लीडर कौन होगा?

Posted by :- Sakib

ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामनेई के बाद सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया और संभावित उत्तराधिकारियों पर दुनिया की नजर है. अगले सर्वोच्च नेता का चयन असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की भूमिका से सुनिश्चित होगा. मुज्तबा ख़ामनेई, अलीरेज़ा अराफ़ी, मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी, हसन ख़ामनेई और हाशेम हुसैनी बुशेहरी का नाम चर्चाओं में है. यह चयन ईरान की भविष्य की विदेश नीति और शासन व्यवस्था की दिशा तय करेगा. सत्ता का यह बदलाव देश के धार्मिक और राजनीतिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा. यह प्रक्रिया ईरान की स्थिरता के लिए अत्यंत संवेदनशील और निर्णायक है.

यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिकी हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और पोते की भी मौत: ईरानी मीडिया

7:18 AM (2 दिन पहले)

US Israel Attack Iran: ईरान के ‘सर्वोच्च नेता’ थे अली ख़ामेनेई 

Posted by :- Sakib

ईरानी मीडिया ने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि कर दी है. अली ख़ामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे. वे देश के सबसे शक्तिशाली पद पर आसीन थे और सेना से लेकर विदेश नीति तक, देश के हर अहम फैसलोंं पर उनका अंतिम कंट्रोल था. वे 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ही ईरान की राजनीतिक और धार्मिक दिशा तय कर रहे हैं. खामेनेई, 1939 में मशहद में जन्मे रूहोल्लाह खुमैनी के बाद देश की सत्ता के दूसरे सर्वोच्च केंद्र बने. उन्होंने सैन्य, न्यायिक और मीडिया संस्थानों पर अपना वर्चस्व बनाए रखा. 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ही वे राजनीति में सक्रिय रहे. उनका कार्यकाल पश्चिमी देशों के साथ तनाव और मध्य पूर्व की भू-राजनीति में ईरान की भूमिका को परिभाषित किया.
 

7:05 AM (2 दिन पहले)

Middle East News: US-इज़रायली हमलों खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया की पुष्टि

Posted by :- Sakib

ईरान के प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर और इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे जा चुके हैं. प्रेस टीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान पर US-इज़रायली हमलों में यातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए हैं. 

khamenei

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के सार्वजनिक शोक का ऐलान किया गया है.​

7:02 AM (2 दिन पहले)

Iran-Israel Conflict: इजरायल के अंदर भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

Posted by :- Sakib

इज़रायल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने बताया कि हम उन भारतीयों के संपर्क में हैं, जो कुछ वक्त के लिए इज़रायल में हैं और बाहर जाने वाले हैं. अभी एयरस्पेस बंद है, इसलिए हम संबंधित अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं, जिससे स्थिति के हिसाब से उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके. अभी, सड़क यात्रा के लिए स्थिति ठीक नहीं है. इज़रायल में भारतीयों के लिए, हमने दो एडवाइज़री जारी की हैं. सभी को एडवाइज़री और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है.
 

7:00 AM (2 दिन पहले)

Middle East News: खामेनेई के समर्थन में ईरान की सड़कों पर उतरे लोग

Posted by :- Sakib

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के दावे के बीच ईरान के अंदर लोग पोस्टर के साथ सड़कों पर उतर गए हैं. लोग खामेनेई के समर्थन में इकट्ठा हो रहे हैं और देश के समर्थन में एकजुट हो गए हैं. यह इजरायल और अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है.

6:58 AM (2 दिन पहले)

Middle East News: हमले में मारे गए सैकड़ों अमेरिका सैनिक, ईरान का दावा

Posted by :- Sakib

Press TV की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी के IRGC ने दावा किया है कि अमेरिका के 14 बेस को निशाना बनाया गया है. इस जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. 

6:46 AM (2 दिन पहले)

US-Israel Attacks Iran LIVE: कतर में यूएस का रडार सिस्टम तबाह

Posted by :- Sakib

ईरान के जवाबी हमले में कतर में US का एडवांस्ड रडार सिस्टम पूरी तरह से तबाह हो गया है. Press TV के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने ऐलान किया है कि उसने कतर में तैनात एक एडवांस्ड अमेरिकी रडार सिस्टम को तबाह कर दिया है. यह इलाके में US बेस और एसेट्स को निशाना बनाकर किए गए अपने जवाबी हमलों का हिस्सा है.

IRGC के शनिवार के एक बयान में कहा गया कि FP132 रडार सिस्टम की रेंज 5,000 किलोमीटर थी और इसमें बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए खास इक्विपमेंट थे. US डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी की 2013 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रडार सिस्टम की कीमत करीब $1.1 बिलियन थी. बयान में कहा गया कि बड़े मिसाइल हमले में सिस्टम ‘पूरी तरह से खत्म’ हो गया.

यह हमला शनिवार सुबह ईरान के खिलाफ इजरायली और US के बिना उकसावे वाले हमले के जवाब में ईरानी सेना की मिली-जुली प्रतिक्रिया का हिस्सा था. बिना उकसावे के हुए हमलों के बाद ईरान ने तुरंत जवाब दिया, जिसमें IRGC और सेना की मिसाइलों और ड्रोन ने कतर समेत करीब सात इलाके के देशों में US मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया.

कतर में अल-उदीद (US एयरबेस) है और ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर US या इज़रायल ने ईरानी इलाके पर हमला किया तो यह बेस निशाना बन जाएगा. जून में ईरान ने अल-उदीद पर ऐसे ही हमले किए थे, जब US ने ईरान के खिलाफ इज़राइली हमले का समर्थन किया था और ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर एयरस्ट्राइक किए थे. 

5:57 AM (2 दिन पहले)

Middle East News:अमेरिका और इजरायल के हमलों में खामेनेई की बेटी और पोती की मौत

Posted by :- Nitin

ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली हमलों में देश के सुप्रीम लीडर खामेनेई की बेटी और पोती की मौत हो गई है. हालांकि, सरकारी मीडिया ने अभी इजरायली पीएम और ट्रंप के उस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन में खामेनेई की मौत हो गई है. 

4:52 AM (2 दिन पहले)

IAEA’s ने बुलाई आपातकालीन बैठक, US-इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमले पर होगी चर्चा

Posted by :- Nitin

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रूस के अनुरोध पर अपने 35 देशों के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सोमवार को सुबह 9 बजे (0800 जीएमटी) आपातकालीन बैठक बुलाई है. इस बैठक में शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों पर चर्चा की जाएगी.
 

4:36 AM (2 दिन पहले)

ट्रंप के खामेनेई की मौत वाले बयान के बाद तेहरान में जश्न

Posted by :- Nitin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के दावे के बाद तेहरान में कुछ ईरानी नागरिक जश्न मना रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने रॉयटर्स को बताया कि ट्रंप द्वारा खामेनेई की हत्या की घोषणा के बाद तेहरान के कई इलाकों में कुछ ईरानी सड़कों पर जश्न मना रहे हैं.

4:27 AM (2 दिन पहले)

‘US और इजरायली हमलों में मारे गए सैंकड़ों बच्चे और महिलाएं’, UN में बोले ईरान के राजदूत

Posted by :- Nitin

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिकी और इजरायली सेनाओं के हमलों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी और इजरायली सेनाओं के हमलों में सैकड़ों नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं. उन्होंने सुरक्षा परिषद की बैठक में बताया कि एक स्कूल पर हुए हमले में सौ से अधिक बच्चे मारे गए हैं. इसके अलावा ईरान में अन्य जगहों पर हुए हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचा है. 

उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने वैश्विक नेताओं से अपील की है कि वह तेहरान द्वारा बल के अत्यधिक प्रयोग के रूप में वर्णित इस मुद्दे पर ध्यान दें और आगे की जानमाल की हानि को रोकने के लिए तत्काल तनाव कम करने के लिए कदम उठाएं.

4:03 AM (2 दिन पहले)

ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागी मिलाइल, चार कर्मचारी घायल

Posted by :- Nitin

ईरान ने दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी है. इस हमले में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि ईरान इलाके में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक घटना में चार लोग घायल हो गए. 

एक्स पोस्ट में दुबई एयरपोर्ट्स ने पुष्टि की है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के एक कॉनकोर्स में एक घटना के दौरान मामूली नुकसान हुआ, जिसे तुरंत काबू में कर लिया गया. आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत तैनात किए गए और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से स्थिति को संभाल रहे हैं. चार कर्मचारियों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. पहले से लागू आपातकालीन योजनाओं के कारण, अधिकांश टर्मिनलों को यात्रियों से खाली करा लिया गया था. जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, अपडेट प्रदान किए जाएंगे.

Dubai Airports confirms that a concourse at Dubai International (DXB) sustained minor damage in an incident, which was quickly contained. Emergency response teams were immediately deployed and are managing the situation in coordination with the relevant authorities. Four staff…

— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) February 28, 2026

3:08 AM (2 दिन पहले)

‘वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है ये स्थिति’, बोलेUN चीफ

Posted by :- Nitin

ईरान पर अमेरिका और इजरायल की एयर स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी बीच संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने इस स्थिति को दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा करार दिया है.

उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई से ऐसी घटनाओं की एक नई परिपाटी शुरू होने खतरा है, जिसे दुनिया के सबसे अस्थिर क्षेत्र में कोई नियंत्रित नहीं कर सकता. यूएन प्रमुख ने आगे कहा कि जमीनी स्थिति बेहद अनिश्चित है और वह खामेनेई की मौत की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कई खबरों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने कहा, ‘हमलों में कथित तौर पर बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं. ईरानी मीडिया के अनुसार, होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब में एक गर्ल्स स्कूल में हवाई हमले में कम से कम 85 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. तेहरान के एक स्कूल पर भी हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.’

2:57 AM (2 दिन पहले)

US-Israel Strikes News: डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन, कुवैत और तुर्की के नेताओं से की बात

Posted by :- Nitin

व्हाइट हाउस ने बताया कि क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन, कुवैत और तुर्की के नेताओं से अलग-अलग बातचीत की. व्हाइट हाउस ने कहा कि चर्चा सुरक्षा संबंधी घटनाक्रम, क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोगी देशों के बीच समन्वय पर केंद्रित थी. राष्ट्रपति ने चल रहे राजनयिक प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया और घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर जोर दिया. व्हाइट हाउस ने बातचीत का विस्तृत विवरण नहीं दिया, लेकिन इसे रचनात्मक बताया.
 

2:53 AM (2 दिन पहले)

‘मुझे विश्वास है कि खामेनेई की हो चुकी है मौत’, अमेरिकी मीडिया से बोले ट्रंप

Posted by :- Nitin

US-Israel Strikes News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हमे लगाता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने की खबरें सही हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता की मृत्यु की खबरों के संदर्भ में ट्रंप ने एनबीसी न्यूज़ को बताया, ‘हमें लगता है कि ये खबर सही है. जब तक मैं खुद देख नहीं लेता, तब तक मैं कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहना चाहता, लेकिन हमें विश्वास है कि उनकी मृत्यु हो चुकी है. और उनके कई नेता अब इस दुनिया में नहीं हैं.’

खामेनेई के उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने एनबीसी को बताया, ‘मुझे नहीं पता, लेकिन किसी दिन वह मुझे फोन करके पूछेंगे कि मैं किसे पसंद करूंगा… मैं ये बात थोड़ी व्यंग्यपूर्ण ढंग से कह रहा हूं.’

ट्रंप ने एबीसी को भी बताया कि उन्हें विश्वास है कि खामेनेई की मौत हो चुकी है.

2:42 AM (2 दिन पहले)

Israel-Iran Live: ईरान ने इजरायल के कई इलाकों में फिर दागी मिसाइलें

Posted by :- Nitin

आईडीएफ ने बताया कि ईरान ने शनिवार देर रात को इजरायल की ओर कई और मिसाइलें दागीं हैं, जिसके कारण कई इलाकों में सायरनों की आवाज सुनाई दे रही.  इस बारे में इजरायली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है.

आईडीएफ के अनुसार, ईरान ने शनिवार देर रात इजरायल की ओर मिसाइलों की एक और वेव दागी. इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक्स पर जारी एक अलर्ट में कहा, ‘ईरान से मिसाइल दागे जाने के कारण इजरायल के कई इलाकों में सायरन बज रहे हैं.’

1:30 AM (2 दिन पहले)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव EU की अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया

Posted by :- Nitin

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि आज दोपहर उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज़ और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मिडिल ईस्ट की स्थिति पर बातचीत की. वॉन डेर लेयेन ने अपने बयान में जोर दिया कि यूरोपीय संघ क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

उन्होंने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा, ‘हम क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्दोष नागरिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

उन्होंने ईरानी लोगों के प्रति मजबूत समर्थन व्यक्त किया और कहा, ‘मैं ईरानी लोगों के अपने भविष्य को स्वयं तय करने के अधिकार का दृढ़ता से समर्थन करती हूं.’

1:15 AM (2 दिन पहले)

‘बिल्कुल सुरक्षित हैं खामेनेई…’, नेतन्याहू के दावे को ईरान ने किया खारिज

Posted by :- Nitin

ईरानी सरकार ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने की संभावनाएं जताई थीं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ईरान के सुप्रीम लीडर और राष्ट्रपति स्थिति को संभाल रहे हैं और वह बिल्कुल सुरक्षित हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि ईरान में प्रबंधन पूरी तरह से सही दिशा पर है.

12:55 AM (2 दिन पहले)

सीरिया में एक बिल्डिंग पर गिरी ईरानी मिसाइल, चार लोगों की मौत

Posted by :- Nitin

सीरिया की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ईरानी मिसाइल सीरिया में एक बिल्डिंग पर गिरी है, जिससे चार लोगों की मौत हो गई है. 

12:47 AM (2 दिन पहले)

अमेरिका-इजरायल हमलों से ईरान में तबाही… 200 से ज्यादा की मौत, 747 घायल

Posted by :- Nitin

इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. बदले में ईरान भी खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. ईरान ने कहा है कि वह अपनी रक्षा करेगा और लड़ता रहेगा. वहीं इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि अगर अभी ईरान को नहीं रोका गया तो वह अजेय हो जाएगा. वर्तमान में मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है. ईरान पर शनिवार को हुए हमले और पल-पल के अपडेट्स यहां पढ़ें…

12:40 AM (2 दिन पहले)

‘हमलों में खामेनेई के मारे जाने की संभावना…’, नेतन्याहू का बड़ा दावा

Posted by :- Nitin

Israel Strikes Iran: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मीडिया को बताया कि हमने खामेनेई के परिसर को नष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमने अपने ऑपरेशन में रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडरों और वरिष्ठ परमाणु अधिकारियों को मार दिया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि ऐसे कई संकेत है जो बता रहे हैं कि खामेनेई अब नहीं रहे.

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में, ‘हम आतंकी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे. इजरायल ईरानी जनता के लिए ऐसे हालात पैदा करेगा, जिससे वह तानाशाही की बेड़ियों से मुक्त हो सकें.’

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ अभियान  जब तक आवश्यक होगा तब तक जारी रहेगा. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ‘ऐतिहासिक नेतृत्व’ के लिए धन्यवाद दिया.

नेतन्याहू ने कहा, ‘वह एक ऐसे नेता हैं जो अपने वादे निभाते हैं.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये अभियान ‘शांति, सच्ची शांति’ की ओर ले जाएगा. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने युद्ध इसलिए छेड़ा, ताकि उस स्थिति को मौलिक रूप से बदला जा सके, जिसमें ईरान परमाणु हथियार बनाने की राह पर था, जिससे वह अपने पड़ोसियों के खिलाफ अपनी धमकियों को काफी हद तक बढ़ा सकता था.

वहीं, IDF का कहना है कि ईरानी शासन का खतरा न केवल इजराइल के लिए खतरा है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है.

12:23 AM (2 दिन पहले)

स्कूल पर हमले से तमतमाया ईरान, 200 से ज्यादा लोगों की मौत

Posted by :- Nitin

ईरानी मीडिया ने ईरान की रेड क्रेसेंट सोसायटी के हवाले से बताया है कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में 24 प्रांत प्रभावित हुए हैं. इन हमलों में 201 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 747 लोग घायल हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और राहत-बचाव कार्य जारी है.

12:22 AM (2 दिन पहले)

Indians in Israel: इजरायल में फंसे भारतीयों की मिस्र या जॉर्डन से निकासी की तैयारी

Posted by :- Nitin

Iran News Today: इजरायल में भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह वहां फंसे सभी भारतीयों के संपर्क में है और दोबारा एडवाइजरी जारी की गई है. दूतावास ने बताया कि जैसे ही मौका मिलेगा और हालात अनुकूल होंगे, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए मिस्र या जॉर्डन के रास्ते बाहर ले जाने की योजना बनाई जाएगी, जो भी मार्ग अधिक सुरक्षित होगा. फिलहाल सड़क मार्ग से यात्रा के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है, इसलिए सभी से अपील की गई है कि वे जारी एडवाइजरी और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

12:21 AM (2 दिन पहले)

सऊदी में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास की 24×7 हेल्पलाइन, एयरलाइंस दे रहीं सहायता

Posted by :- Nitin

US Iran War: सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा है कि हवाई क्षेत्र बंद होने या उड़ानों के रद्द होने के कारण जिन भारतीय यात्रियों को यात्रा में परेशानी हो रही है, वे दूतावास के 24×7 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. दूतावास ने बताया कि विभिन्न भारतीय एयरलाइंस ने आश्वासन दिया है कि फंसे हुए भारतीय यात्रियों की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें.

Read More

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!