aajtak.in | नई दिल्ली | 12 सितंबर 2026, 11:12 PM IST भारत की मेजबानी में हो रहे दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स समिट का आज पहला दिन पूरा हो गया है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ब्रिक्स देशों ने साझा प्राथमिकताओं, वैश्विक मुद्दों और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.
BRICS
BRICS Summit Live News Update: भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स समिट का पहला दिन नई दिल्ली के भारत मंडपम में पूरा हो गया है. दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के पहले दिन ब्रिक्स सदस्य देशों और पार्टनर देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया. आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल हुए.
भारत की ब्रिक्स चेयरशिप का इस साल का थीम “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ह्यूमैनिटी फर्स्ट” की भावना पर आधारित लोगों को केंद्र में रखने वाले नजरिए को दर्शाता है. पहले दिन ब्रिक्स देशों के बीच साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग मजबूत करने के तरीकों के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई.
भारत की अध्यक्षता में इस साल 25 से ज्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. इन बैठकों के जरिए ब्रिक्स की रणनीतिक साझेदारी को राजनीतिक और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय तथा सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क जैसे तीन प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है. अब ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन का कार्यक्रम रविवार को होगा, जिसमें सहयोग को आगे बढ़ाने और साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा जारी रहेगी.
8:52 PM (3 घंटे पहले)
गाला डिनर के लिए भारत मंडपम पहुंचे ब्रिक्स देशों के नेता Posted by :- Aman प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दुनिया के अन्य नेता भारत मंडपम में गाला डिनर के लिए पहुंचे.
8:45 PM (3 घंटे पहले)
भारत मंडपम में गाला डिनर का आयोजन Posted by :- Aman भारत मंडपम में गाला डिनर का आयोजन किया गया है. गाला डिनर के फूड मेनू में मशरूम कबाब, पनीर लबाबदार, बीटरूट रायता और ओल्ड दिल्ली फ्रूट आइसक्रीम जैसे कई आइटम शामिल हैं. (Input: Pranay)
7:33 PM (4 घंटे पहले)
WHO के डायरेक्टर-जनरल गाला डिनर में शामिल होने भारत मंडपम पहुंचे Posted by :- Aman वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लोबल नेताओं और डेलीगेट्स के लिए आयोजित गाला डिनर में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचे.
7:31 PM (4 घंटे पहले)
BRICS देशों के 160 कलाकार पेश करेंगे म्यूज़िकल सिम्फनी Posted by :- Aman प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर में ब्रिक्स देशों के 160 कलाकार एक म्यूज़िकल सिम्फनी पेश करेंगे.
7:15 PM (4 घंटे पहले)
‘चीन और भारत बड़ी ज़िम्मेदारियां निभाते हैं’, बोले शी जिनपिंग Posted by :- Aman PM नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, ‘एक मुश्किल अंतरराष्ट्रीय माहौल में, जिसमें आपस में जुड़े बदलाव और चुनौतियां हैं, चीन और भारत, दुनिया के दो सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश और ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य होने के नाते, बड़ी ज़िम्मेदारियां निभाते हैं.
शी जिनपिंग ने कहा, दोनों पक्षों को इंसानियत के भविष्य और अपने लोगों की भलाई को ध्यान में रखना चाहिए, और बड़े BRICS फ्रेमवर्क के अंदर उच्च-गुणवत्ता वाले सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. हमें एक बराबर और व्यवस्थित मल्टीपोलर दुनिया और आर्थिक वैश्वीकरण के एक सबको साथ लेकर चलने वाले, आपसी फ़ायदे की वकालत करनी चाहिए, जिससे दुनिया में शांति, स्थिरता, विकास और खुशहाली को बढ़ावा देने में और ज़्यादा सकारात्मक ऊर्जा आए.
7:05 PM (4 घंटे पहले)
पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता खत्म Posted by :- Aman
6:50 PM (5 घंटे पहले)
रामदास अठावले भारत मंडपम जाने से पहले संसद परिसर पहुंचे Posted by :- Aman केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भारत मंडपम जाने से पहले संसद परिसर पहुंचे. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स समिट में 11 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आए हैं. PM मोदी ने बताया कि यह ब्रिक्स समिट बहुत बड़ा है खासकर इसलिए क्योंकि 11 देश आए हैं और भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं और व्यापार में आगे बढ़ने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं.’
6:31 PM (5 घंटे पहले)
चीन अगले साल करेगा 19वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी Posted by :- Aman चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की कि चीन अगले साल ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
6:16 PM (5 घंटे पहले)
Modi-Xi Meeting: पीएम मोदी ने शी जिनपिंग का किया स्वागत, ब्रिक्स अध्यक्षता में सहयोग के लिए जताया आभार Posted by :- Nuruddin ब्रिक्स समिट से इतर नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया. पीएम मोदी ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान चीन की ओर से मिले समर्थन और सहयोग के लिए शी जिनपिंग का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का अवसर है. पीएम मोदी ने एक बार फिर शी जिनपिंग का भारत में स्वागत किया.
पीएम मोदी ने ब्रिक्स समिट के दौरान शी जिनपिंग की सकारात्मक बातों के लिए भी उनका धन्यवाद किया. दोनों नेताओं के बीच बातचीत में भारत-चीन संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
6:06 PM (5 घंटे पहले)
BRICS समिट के इतर PM मोदी और शी जिनपिंग में द्विपक्षीय वार्ता Posted by :- Nuruddin ब्रिक्स समिट में आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षी वार्ता चल रही है. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और आपसी हित से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बातचीत हो रही है.
#WATCH | Delhi: During the bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping, PM Narendra Modi says, “I express my gratitude for the support and cooperation received from China during India’s BRICS chairmanship. We now have the opportunity to discuss bilateral cooperation. Once… pic.twitter.com/f0Zdc4ZPIq
— ANI (@ANI) September 12, 2026
5:40 PM (6 घंटे पहले)
BRICS Summit: पेजेशकियान ने UAE के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई बातचीत Posted by :- Nuruddin ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ब्रिक्स समिट से इतर UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी. 18वां ब्रिक्स समिट भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है. इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों, पार्टनर देशों, आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.
5:12 PM (6 घंटे पहले)
BRICS Summit: गाजा सीजफायर बनाए रखने की अपील, फिलिस्तीनियों को जबरन हटाने की नीतियों का विरोध Posted by :- Nuruddin ब्रिक्स देशों ने सभी पक्षों से गाजा में सीजफायर बनाए रखने और मानवीय मदद की पूरी और बिना किसी रुकावट के पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की है. ब्रिक्स ने अक्टूबर 2025 के सीजफायर समझौते के बावजूद जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताई. साथ ही, गाजा से फिलिस्तीनियों को जबरन विस्थापित करने वाली नीतियों का विरोध किया.
BRICS New Delhi Declaration: BRICS nations urged all parties to maintain the Gaza ceasefire and ensure full and unhindered humanitarian access, while expressing deep concern over continued violence despite the October 2025 ceasefire agreement. BRICS also opposed policies aimed at… https://t.co/n2P6yCQz4x pic.twitter.com/9GlXZVV7cq
— ANI (@ANI) September 12, 2026
ब्रिक्स ने इजरायल-फिलिस्तीन विवाद के शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान के साथ फिलिस्तीनी लोगों के वैध अधिकारों का समर्थन दोहराया. इसमें आत्मनिर्णय और वापसी का अधिकार भी शामिल है. समूह ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता और दो-राष्ट्र समाधान के समर्थन की बात दोहराई. इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 1967 की सीमाओं के भीतर एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना की बात कही गई है, जिसमें गाजा और वेस्ट बैंक शामिल हों और पूर्वी यरुशलम उसकी राजधानी हो.
5:10 PM (6 घंटे पहले)
BRICS Live: पीएम मोदी और ब्रिक्स देशों के नेताओं ने खिंचवाई फैमिली फोटो Posted by :- Nuruddin पीएम मोदी और ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं ने नई दिल्ली में भारत मंडपम में फैमिली फोटो खिंचवाई.
5:09 PM (6 घंटे पहले)
BRICS समिट: पीएम मोदी और ब्रिक्स नेताओं ने भारत मंडपम में किया संयुक्त पौधारोपण Posted by :- Nuruddin पीएम मोदी और ब्रिक्स देशों के नेताओं ने नई दिल्ली के भारत मंडपम के बाहर लॉन में संयुक्त रूप से पौधारोपण किया.
4:42 PM (7 घंटे पहले)
BRICS Summit Live: जंग से लेकर ट्रेड और एनर्जी तक, BRICS का साझा रोडमैप Posted by :- Nuruddin BRICS की नई दिल्ली घोषणा में सदस्य देशों ने जंग और टकराव रोकने, अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति से करने और वैश्विक मुद्दों पर सभी देशों के नजरिए का सम्मान करने पर जोर दिया. घोषणा में एकतरफा टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों पर चिंता जताते हुए इन्हें WTO नियमों के खिलाफ बताया गया.
परमाणु खतरे और टकराव के बढ़ते जोखिम पर भी चिंता जाहिर की गई. BRICS देशों ने सीमा पार भुगतान को आसान बनाने के लिए बातचीत जारी रखने और व्यावहारिक समाधान तलाशने पर सहमति जताई. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ एकतरफा दबाव वाले कदमों की निंदा की गई. वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा की सुचारू आवाजाही बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया गया.
पूरी खबर पढ़ें: BRICS का दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से पास, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है
4:19 PM (7 घंटे पहले)
BRICS समिट: नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर, पीएम मोदी ने रखा प्रस्ताव Posted by :- Nuruddin पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों के सामने नई दिल्ली घोषणा 2026 को अपनाने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई है. इसके बाद नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया.
#WATCH | BRICS Summit: Prime Minister Narendra Modi proposes the adoption of the declaration.
“No member has raised any objection. The New Delhi Declaration 2026 is adopted unanimously,” says PM Modi
(Video source: DD) pic.twitter.com/vBBJSD81uK
— ANI (@ANI) September 12, 2026
4:17 PM (7 घंटे पहले)
PM मोदी ने समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर दिया जोर Posted by :- Nuruddin
पीएम मोदी ने भारत मंडपम में ब्रिक्स सदस्य देशों के बंद कमरे में हुए सत्र के समापन संबोधन में समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर जोर दिया.
4:07 PM (7 घंटे पहले)
BRICS Summit: वैश्विक शांति और स्थिरता में BRICS निभाए बड़ी भूमिका: शी जिनपिंग Posted by :- Nuruddin चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने BRICS देशों से वैश्विक शांति और स्थिरता बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि BRICS को दुनिया में शांति और स्थिरता कायम करने में आगे रहना चाहिए. शी जिनपिंग ने BRICS देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया. उन्होंने वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच ज्यादा सहयोग की जरूरत बताई. नई दिल्ली में हो रहे BRICS समिट में वैश्विक संघर्षों और बदलती अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर चर्चा हो रही है.
4:07 PM (7 घंटे पहले)
BRICS Live News: मिडिल ईस्ट में शांति के लिए BRICS देशों के साथ काम करेगा चीन: शी जिनपिंग Posted by :- Nuruddin शी जिनपिंग ने कहा कि चीन BRICS के सदस्य देशों के साथ मिलकर मिडिल ईस्ट और गल्फ क्षेत्र में शांति और स्थिरता
Read More
