aajtak.in | 06 अक्टूबर 2026, 10:17 PM IST
उपचुनाव में इस बार वोटरों का रुझान काफी मजबूत नजर आया. पांच विधानसभा सीटों पर मतदान को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों में कई सीटों पर दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली. किस सीट पर सबसे ज्यादा वोट पड़े और कहां मुकाबला सबसे करीबी रहा, जानिए पूरी जानकारी.
Congress Shibamoni
देश की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम तथा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
सबसे ज्यादा मतदान तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट पर हुआ. यहां 86.26 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. इसके बाद पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट का नंबर रहा, जहां 80.89 फीसदी मतदान हुआ. पुडुचेरी की थट्टांचवाडी सीट पर 80.81 फीसदी, तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर 80.30 फीसदी और पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर 80.07 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
किस सीट पर कितना मतदान?
पांचों विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा वोटिंग मदुरंतकम में हुई. यहां मतदान का अनुमानित ट्रेंड 86.26 फीसदी रहा. नंदीग्राम में 80.89 फीसदी वोट पड़े, जबकि थट्टांचवाडी में 80.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं धारापुरम में 80.30 फीसदी और रेजीनगर में 80.07 फीसदी मतदान हुआ. यानी सभी पांच विधानसभा सीटों पर मतदान का आंकड़ा 80 फीसदी के पार रहा.
इन पांच विधानसभा सीटों के साथ असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ. इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF के बीच मुकाबला है.
अब सभी की नजर 9 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर है. इसी दिन पांच विधानसभा सीटों और नगांव लोकसभा सीट के नतीजे सामने आएंगे.
5:49 PM (6 घंटे पहले)
बंगाल उपचुनाव: 5 बजे तक नंदीग्राम में 79.39%, रेजीनगर में 78.42% वोटिंग
Posted by :- Dheeraj
5 बजे तक बंगाल की नंदीग्राम सीट पर 79.39% मतदान हुआ है, जबकि रेजीनगर में 78.42% वोटिंग दर्ज की गई. दोनों सीटों पर मतदान का आंकड़ा 78% के पार पहुंच गया है.
3:56 PM (8 घंटे पहले)
3 बजे तक नंदीग्राम में 71.79% मतदान, बाकी सीटों पर भी तेज वोटिंग
Posted by :- Dheeraj
3 बजे तक नंदीग्राम में 71.79% मतदान हुआ है, जबकि रेजीनगर में 69.29% वोटिंग दर्ज की गई. तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर 70.31% और धारापुरम में 68.08% मतदान हुआ, वहीं पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर 68.91% वोट पड़े हैं.
2:39 PM (9 घंटे पहले)
दोपहर एक बजे तक मतदान के आंकड़े, कहां कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
देश के अलग-अलग राज्यों में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक मतदान की रफ्तार तेज हो गई है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 60.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. पांचों सीटों में यह सबसे अधिक है.
पश्चिम बंगाल की ही रेजीनगर विधानसभा सीट पर 56.43 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 56.27 फीसदी मतदान हुआ.
तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट पर 56.09 फीसदी, जबकि मदुरंतकम विधानसभा सीट पर 55.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इस तरह दोपहर 1 बजे तक सभी पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान 55 फीसदी के पार पहुंच गया.
दोपहर 1 बजे तक मतदान
– नंदीग्राम, पश्चिम बंगाल — 60.32%
– रेजीनगर, पश्चिम बंगाल — 56.43%
– थट्टनचावडी, पुडुचेरी — 56.27%
– धारापुरम, तमिलनाडु — 56.09%
– मदुरंतकम, तमिलनाडु — 55.19%
2:36 PM (9 घंटे पहले)
चुनाव को बना दिया है मजाक- अधीर रंजन
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
प्रशासन मतदान करवा रहा है और तृणमूल के वे ‘लोकतंत्रवादी’- जो आज भाजपा पार्टी और भाजपा सरकार की दलाली कर रहे हैं- उन्हें पूरे मुर्शिदाबाद से वहां इकट्ठा किया गया है. उन्हें अलग-अलग बूथों पर तैनात किया गया है. जो हिंदू हैं उन्हें हिंदू बूथों पर और जो मुसलमान हैं उन्हें मुस्लिम बूथों पर भेजा गया है- यह सब बहुत ही ‘बेहतरीन’ इंतज़ाम है. इस तरह से, मैं कहूंगा कि चुनाव को फिर से एक मज़ाक (प्रहसन) बना दिया गया है. पूरा चुनाव एक तमाशा बनकर रह गया है, इसमें कोई शक नहीं. यही हमारा विरोध है. यही आप लोगों को आगाह करना है:
2:36 PM (9 घंटे पहले)
आप खुद देखिए यहां क्या हो रहा है- अधीर रंजन
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
अधीर रंजन चौधरी ने कहा- आप खुद अपनी आंखों से देखिए कि आज रेजीनगर में क्या हो रहा है. क्या भाजपा की जीत के लिए ऐसा करना बहुत ज़रूरी था? भाजपा तो पहले से ही सत्ता में है. भाजपा सत्ता में है ही; तो क्या उसके लिए इस उपचुनाव में इस तरह की लूट-खसोट करने की ज़रूरत थी? याद रखिए, इस लूट और प्रशासन के इस घिनौने इस्तेमाल का नतीजा भाजपा पार्टी को बंगाल में आज नहीं तो कल भुगतना ही पड़ेगा. इसीलिए मैं कह रहा हूँ कि इलाके में ‘कस्टमाइज्ड लूट और डकैती’ हो रही है, जहाँ चुपचाप और बहुत सुनियोजित तरीके से लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है; पूरा प्रशासन मतदान करवा रहा है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता वहाँ नहीं हैं.
2:35 PM (9 घंटे पहले)
कांग्रेस इस मतदान को स्वीकार नहीं करती- अधीर रंजन चौधरी
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
अधीर रंजन ने कहा कि- ‘इसी स्थिति में, आप सभी को साक्षी मानकर कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. दिल्ली में भी विरोध हो रहा है और हम यहां भी विरोध कर रहे हैं. यहाँ खड़े होकर मैं बस यही कहना चाहता हूँ कि कांग्रेस इस मतदान को स्वीकार नहीं करती. आने वाले समय में भाजपा यह दावा न कर सके कि ‘हम जीत गए’! वे बंगाल में ऐसा माहौल न बना सकें, इसी के विरोध में हम यहाँ से आवाज उठा रहे हैं.’
2:34 PM (9 घंटे पहले)
अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर लगाया वोट लूट का आरोप
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर वोट लूट का आरोप लगाते हुए नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव पर टिप्पणी की है. अधीर रंजन ने कहा- ‘हम जानते हैं कि पुलिस पर्दे के पीछे से सत्ताधारी दल की मदद करती है. इसमें हमें कोई आश्चर्य या हैरानी नहीं होती. जब पुलिस खुद सक्रिय होकर मतदान में शामिल हो रही है, तो स्वाभाविक रूप से मुझे नहीं पता कि आने वाले दिनों में भारत का क्या होगा. लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि भयानक दिन आने वाले हैं.’
12:56 PM (11 घंटे पहले)
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
नंदीग्राम उपचुनाव में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपना मतदान किया. उन्होंने नंदनायकबाद प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाला है.
11:56 AM (12 घंटे पहले)
Bypolls Voting: उपचुनाव में कहां कितनी हुई वोटिंग, सामने आए आंकड़े
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
उपचुनाव के लिए जारी मतदान में अब तक पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 43.95% वोटिंग दर्ज की गई है. रेजीनगर में 38.71% मतदान हुआ है. तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर 37.28% और मदुरांतकम में 35.55% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर अब तक 39.16% वोटिंग हुई है.
मतदान प्रतिशत:
– नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल) — 43.95%
– थट्टांचावडी (पुडुचेरी) — 39.16%
– रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) — 38.71%
– धारापुरम (तमिलनाडु) — 37.28%
– मदुरांतकम (तमिलनाडु) — 35.55%
8:47 AM (15 घंटे पहले)
हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस पार्टी कार्यालय से हिरासत में ले गई
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव के बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस उनके पार्टी कार्यालय से अपने साथ ले गई.हुमायूं कबीर को पुलिस द्वारा ले जाए जाने की वजह को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है. इससे पहले मंगलवार सुबह हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में अपना वोट डाला था.
#WATCH | West Bengal: Aam Janata Unnayan Party (AJUP) chief and MLA Humayun Kabir being taken away by Rejinagar Police from his party office in Murshidabad. More details awaited. Earlier today, he cast his vote in the Rejinagar Assembly constituency by-election. https://t.co/64BUjurfKQ
— ANI (@ANI) October 6, 2026
8:43 AM (15 घंटे पहले)
TVK ने बांटे गिफ्ट और रुपये, वायरल वीडियो में दावा
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
तमिलनाडु के मदुरांतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच AIADMK उम्मीदवार भानुमति ने कहा कि सुबह से ही लोग उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि खासकर ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. भानुमति ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है और वह अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से निभा रहा है.”
AIADMK उम्मीदवार ने TVK पर पैसे और गिफ्ट बांटने के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा, “TVK के मैदान में आने के बाद हमें जानकारी मिली कि कुछ जगहों पर पैसे और गिफ्ट बांटे गए हैं. हमने इसकी सूचना सभी फ्लाइंग स्क्वॉड को दी. इसके बाद टीमें संबंधित जगहों पर गईं और जांच की.”
AIADMK candidate Bhanumathi says, “People have been voting enthusiastically since morning. In the rural areas especially, people have been coming out and casting their votes with enthusiasm. The Election Commission has also made good arrangements and is carrying out its duties effectively. After the TVK came into the picture, we received information that money and gifts had been distributed in some places. We informed all the flying squads, and they went to the respective locations and conducted inspections. A video related to the TVK candidate was also released the other day. I haven’t watched it yet. A video claiming that Rs 35 crore has been spent has gone viral. I don’t have any particular comment on it at this point. As far as the chances of victory are concerned, the prospects are very bright. The All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) will win by more than 100 per cent. The Two Leaves symbol will definitely emerge victorious.”
— ANI (@ANI) October 6, 2026
8:06 AM (15 घंटे पहले)
By-Election Polling 2026: मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
तमिलनाडु: मदुरांतकम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. यह सीट एआईएडीएमके विधायक मरगथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बाद में मरगथम कुमारवेल टीवीके में शामिल हो गई थीं.
#WATCH | Tamil Nadu: Voting for the by-election to Madurantakam Assembly constituency has begun. The vacancy arose due to the resignation of AIADMK MLA Maragatham Kumaravel, who later joined TVK. https://t.co/qO5szthNmQ
— ANI (@ANI) October 6, 2026
7:50 AM (16 घंटे पहले)
By-Election Voting 2026: मेरे पोलिंग एजेंट को गुंडे उठा ले गए- मिलन प्रधान
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने कहा, ‘यह उपचुनाव है और नागरिकों को निश्चित रूप से चुनाव में मतदान करना चाहिए. यह हमारी स्वतंत्रता है. यहां पिछले दो दिनों से गुंडों को खुली छूट दे दी गई है. वे मेरे पोलिंग एजेंट को उठाकर ले गए. यह सही नहीं है. हमने चुनाव कार्यालय को इसकी जानकारी दी है, लेकिन वहां से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
#WATCH | West Bengal: Congress candidate for Nandigram Assembly by-election, Milan Pradhan says, “This is a by-election. Citizens have to certainly vote in the election. That is our freedom. Hooligans have been let loose here for two days now. They picked up my polling agent. This is not right. We have informed the election office. But there is not much response.”
— ANI (@ANI) October 6, 2026
7:24 AM (16 घंटे पहले)
Bypolls Voting: मुर्शिदाबाद में रेजीनगर के एक मतदान केंद्र पर सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे.
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Security visuals from outside a polling station ahead of the Rejinagar Assembly constituency bye-election. https://t.co/4wI8Wawvk4
— ANI (@ANI) October 6, 2026
7:21 AM (16 घंटे पहले)
By-Election Polling 2026: हुमायूं कबीर ने रेजीनगर के लिए डाला अपना वोट
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला.
#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Aam Janata Unnayan Party (AJUP) chief and MLA Humayun Kabir casts his vote for the Rejinagar Assembly constituency by-election. https://t.co/IhCRP6YKN7
— ANI (@ANI) October 6, 2026
7:18 AM (16 घंटे पहले)
Bypolls Voting Live: हुमांयू कबीर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर एजेयूपी पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने बीजेपी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और मुख्यमंत्री से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की.
#WATCH | Rejinagar, West Bengal: On the by-election for the Rejinagar Assembly constituency, AJUP party chief Humayun Kabir says, “Regarding the Rejinagar constituency—when I contested the election there on April 23, 2026, I alone secured 1,24,000 votes. Now, a by-election is taking place. There is no possibility of a 93% voter turnout this time. So, how will the voting go? Let the day end, and you will find out the turnout percentage… The BJP has no chance. They are scared. The police are attacking the general public. As of yesterday, 64 of my party workers had been arrested. They are targeting only Muslim men. Since these people will never vote for the BJP, the police are acting out of hostility and attacking them. In my opinion, the more they attack, the more the tide will turn against them. The BJP has no chance of winning… Let the general public exercise their rights. Police personnel have been carrying out attacks for the past two months; this must stop… Ensuring a free and fair election is the responsibility of both the Election Commission and the state’s Chief Minister. The police must not blatantly perpetrate atrocities against the common people.”
— ANI (@ANI) October 6, 2026
7:16 AM (16 घंटे पहले)
हुमांयू कबीर ने छोड़ी थी रेजीनगर सीट
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
रेजीनगर से ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.
7:15 AM (16 घंटे पहले)
रेजीनगर में भी कड़ा मुकाबला
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
रेजीनगर से हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, बीजेपी ने शंकराव (शखारव) सरकार को उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगग सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी.
7:12 AM (16 घंटे पहले)
Bypoll Chunav: तमिलनाडु केे चेंगलपट्टू में मॉक पोल
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
चेन्नई से सटे चेंगलपट्टू, तमिलनाडु में मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मॉक पोल की प्रक्रिया चल रही है. मरगथम कुमारवेल ने एआईएडीएमके (AIADMK) के टिकट पर मदुरांतकम सीट से जीत दर्ज की थी. जीतने के कुछ ही समय बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) का दामन थाम लिया. इसलिए इस खाली सीट पर चुनाव हो रहा है.
#WATCH | Chengalpattu, Tamil Nadu: Mock poll underway for the Madurantakam Assembly constituency by-election. (Visuals from a polling station) https://t.co/BgKgCb74Li
— ANI (@ANI) October 6, 2026
7:07 AM (16 घंटे पहले)
By-Election 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में उपचुनाव के लिए वोटिंग
Posted by :- Vikas Kumar Porwal
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दो विधानसभा सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) पर उपचुनाव है. नंदीग्राम सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी. भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से विजयी होने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है.
